कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन तेज करते जा रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंदोलन के आगे की रणनीति बनाने के लिए जुटे किसान नेताओं ने तीन नवंबर को देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि तीन तारीख को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे के लिए देशभर में हाईवे जाम किए जाएंगे। इसके साथ ही शुक्रवार को पंजाब के किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
किसान आंदोलन का केंद्र बने पंजाब और हरियाणा के अलावा देश के कई और हिस्सों में किसान सड़कों पर उतरे हैं। अब किसान संगठनों की कोशिश है कि जिस तरह पंजाब और हरियाणा के किसान संगठन आंदोलन में एक साथ आए हैं, उसी तरह देशभर के किसान संगठनों को साथ लेकर आंदोलन को तेज किया जाए।